फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो सौ घरों की 30 घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से रामलीला मैदान के पास केबल फुंक गया। इससे 200 घरों की बत्ती गुल होगई। 30 घंटे तक स्थानीय लोगों को गर्मी व पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कटरा हेमनाथ, चमनगंज, तिवारियान और आंशिक जोगियान मोहल्ले के बिजली उपभोक्ताओं को रामलीला मैदान के पास रखे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। बुधवार की देर रात अधिक लोड के चलते बिजली के तार में आग लग गई। इससे 200 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बंद हो गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार जोड़कर सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया। लेकिन कई स्थानों पर तारों के जलने के कारण सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
शुक्रवार की सुबह तार बिछाने का काम शुरू हुआ। देर रात को आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच 30 घंटे तक लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के राजू, अन्नी तिवारी, संतोष शुक्ला, सिंपु मिश्रा, लवली दुबे, डॉ. अरुणेश बाजपेई, महेंद्र दुबे, मुन्नू गुप्ता, अजय अवस्थी, रेहाना, आसिफ, प्रदीप कुमार ने बताया कि आए दिन ओवरलोड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की गई है। केशमपुर विद्युत स्टेशन के अवर अभियंता नरेंद्र गौतम ने बताया कि सिंगल केबल की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। तीन फेस की नई केबल डलवा दी गई है। अब उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें