फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुआ फाल्ट 20 गांवों की 12 घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र में सोमवार रात को हुई दो घंटे बारिश से कस्बे की सड़कें तालाब बन गई। वहीं बारिश के चलते असेनी उपकेंद्र के नोगवा फीडर की लाइन में फाल्ट आने से 20 गांवों की 12 घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

कंचौसी व उसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार शाम सात बजे से रात नौ बजे तक हुई तेज बारिश से पुरवा महिपाल, रेलवे स्टेशन रोड ,किशोरा रोड, ढिकियापुर रोड में सड़क व गलियों में पानी भर गया। जिससे राहगीरों व दुपहिया वाहन सवारों को निकलने में काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान असेनी उपकेंद्र के नोगवा फीडर की लाइन में फाल्ट आ जाने से लछियामऊ, अमौआ हार, कनमऊ, हरतौली, सूखमपुर समेत 20 गांवों में 12 घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं कंचौसी फीडर से जुड़े गांवो के लोग लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग से पूरी रात परेशान रहे। सुबह विद्युत विभाग की टीम ने फाल्ट दुरुस्त किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ असेनी अनुराग पांडेय ने बताया कि बारिश व तेज हवा के चलते लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें