एरवाकटरा। पावर सब स्टेशन की लाइन में आई खराबी से 100 गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे बाधित रही।
पावर सब स्टेशन की लाइन में गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे खराबी आ गई थी। इस कारण एरवा कटरा पावर सब स्टेशन के उमरैन, एरवाकटरा, गाजीपुर, समायन, दोबामाफी आदि फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। इससे एरवाकुईली, एरवा टीकुर, भटपुरा, एरवा टिकटा, दोबामाफी, रमपुरा, कुकरकाट, उमरैन, तुर्कपुर यासीन, गाजीपुर, तिलियाबोझ, जयसिंहपुर कनक, नगला बांस, कुचैला, बंधा, सिलवट, सराय कछवाह, हमीरपुर रूरु, नगला कसान सहित 100 गांवों की बिजली सेवा बाधित रही। अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि लाइन को दुरुस्त कर लिया गया था, लेकिन रोस्टिंग के कारण दोपहर ढाई बजे के बाद सप्लाई शुरू हो सकी। (संवाद)