फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली कर्मी से मारपीट, मदद करने पर सभासद को रास्ते में घेरकर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सेहुद बिजली घर पर तैनात एसएसओ के साथ रास्ते में दो भाइयों ने मिलकर मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कराके वापस लौटे नगर पंचायत के सभासद को रास्ते में घेरकर आरोपियों ने धमकी दी। पीड़ित सभासद के साथ नगर पंचायत दिबियापुर के सभासदों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों की अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केबिन की मड़ैया में रहने वाले एसएसओ पंकज कुमार पाल ने तहरीर में बताया कि पीड़ित सेहुद से ड्यूटी कर घर जा रहे थे। शाम लगभग सवा सात बजे अचानक आजाद नगर निवासी शिवम कुशवाहा व आशीष कुशवाहा व दो अन्य लोगों ने गाली गलौज की। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराकर लौट रहे आजाद नगर वार्ड के सभासद रिषी पोरवाल को आरोपियों ने घेर लिया। रिषी पोरवाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने असलाहों के साथ आकर पीड़ित को धमकाया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार शाम दिबियापुर नगर पंचायत के सभासद पीड़ित सभासद रिषी पोरवाल के साथ दिबियापुर थाने पहुंचे। थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व सभासद इकरार, अजय पोरवाल, धर्मपाल सिंह सेंगर, रवि प्रकाश, राजकुमार, सभासद राहुल दीक्षित, राहुल अंबेडकर, अभय प्रजापति, सचिन गुप्ता, कृष्ण कुमार कश्यप, राजीव शर्मा, इंद्रपाल सिंह इंदू आदि ने प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बिजली कर्मी के साथ मारपीट के मामले में बुधवार शाम को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। सभासद रिषी को धमकाने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - मुकेश बाबू चौहान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें