फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, आठ घंटे ठप रही 250 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेला।
बिधूना-बेला मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने 33केवी लाइन के बिजली के पोल में टक्कर मार दी। खंभा व तार टूटने से बेला, कैथावा उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। दोनों केंद्रों से जुड़े 250 गांवों में रात भर बिजली नहीं आई। सुबह तार जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया।
कैथावा व बेला उपकेंद्र के लिए बिधूना बिजली घर से 33केवी लाइन आई है। रविवार रात दो बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर कैथावा मोड़ के पास बिजली के खंभे से टकरा गया। जोरदार टक्कर लगने से सीमेंट का खंभा व बिजली के तार टूट गए। तार टूटते ही फाल्ट के साथ दोनों केंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। उप केंद्रों की आपूर्ति ठप होने के कारण इनसे जुड़े महू, बांधमऊ, सिरयावा, बर्रुकुलासर, जरावन, हरदू, पृथ्वीपुर, गैली, भिपारा, रामनगर, शिवरा, गोड़ा, याकूबपुर, मल्हौसी, बेला, कैथावा समेत 250 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

रात में बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुटे। सोमवार तड़के उन्हें कैथावा के पास खंभा टूटे होने की जानकारी मिली। उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद लाइनमैनों ने किसी तरह तार को टूटे हुए खंभे से अलग कर आगे की लाइन जोड़ी। अवर अभियंता आमोद आनंद ने बताया फाल्ट ठीक करा कर 11 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। अभी खंभा नहीं बदला गया है, जिसे भी जल्द बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन


अघोषित कटौती और फाल्ट से उपभोक्ता परेशान
बेला। बेला व कैथावा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। जर्जर तार व ओवरलोड के कारण फाल्ट हो रहे हैं। इससे घंटों के लिए बिजली गुल हो रही है। ग्रामीण प्रदीप, रामपाल, सत्यम, रामनरेश, नीलकमल ने बताया कि सुबह सात बजे से तीन घंटे के लिए कटौती की जाती है, जो 10 बजे के करीब आती है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से चार बजे तक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें