फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिहौली में कोटा डीलर का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

Fri, 18 Aug 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत मिहौली में शुक्रवार को कोटा डीलर का चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान पुलिस व ब्लाॅक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि मिहौली की राशन दुकान करीब छह माह पहले अनियमितता के चलते निलंबित की गई थी। विभागीय जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए नए कोटेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इसीक्रम में शुक्रवार को ब्लॉक व विभागीय अधिकारियों की देखरेख में राशन दुकान का आवंटन कराया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिला शीतल देवी को निर्विरोध चुना गया। सचिव व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराया गया है। जल्द ही गांव के लोगों को राशन वितरण शुरू करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें