बिधूना। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के नगला बास गांव निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम बुधवार को ऐरवा कटरा में मौरंग-गिट्टी की दुकान के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिधूना अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार राधेश्याम बिधूना में किसी व्यक्ति की जमानत कराने आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।