दिबियापुर। जेईई एडवांस का रिजल्ट आने पर शहर के दो मेधावियों ने परचम लहराया है। इस परीक्षा के पास करने के बाद उन्हें आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। परिवार में जहां खुशियों का माहौल है। वहीं मेधावियों को बधाई देने का ताता लगा हुआ है।
नगर के रामकृष्ण नगर में रहने वाले हर्षवर्धन अग्रवाल के बेटे एकाग्र अग्रवाल ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। एकाग्र ने बताया कि वह इसी सत्र में दिल्ली सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 90.4 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। वह दिल्ली में कोचिंग करके जेईई एडवांस में भी सफलता हासिल की है। बताया कि उनकी मेहनत की नतीजा है कि रविवार को आए परिणाम में उन्होंने जेईई एडवांस में 2762 रैंक पाई है। वह आईआईटी दिल्ली, बीएचयू या कानपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियरिंग करेंगे। एकाग्र के पिता दिबियापुर के वैदिक इंटर कालेज में विज्ञान प्रवक्ता हैं। जबकि मां प्रीती अग्रवाल परिषदीय शिक्षक हैं। एकाग्र के बड़े भाई एनआईटी कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे हैं।
-
अकांक्षा निगम ने पाई जेईई में सफलता दिबियापुर। सिंचाई विभाग दिबियापुर में मेट (सुपरवाइजर) के पद पर कार्यरत प्यारेलाल निगम की पुत्री आकांक्षा निगम ने जेईई एडवांस में एससी केटेगरी में 3954 रैंक पाई है। वह कंप्यूटर साइंस से आईआईटी करना चाहती है। आकांक्षा ने बताया कि वह इसी वर्ष केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी औरैया से 93 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका सपना था कि वह इंजीनियर बने। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर तैयारी में जुटी थी। बताया कि उसकी इस तैयारी में पिता व मां प्रेमशीला ने भरपूर साथ दिया। बताया कि पिता व मां ने पढ़ाई को लेकर हमेशा हौसला बढ़ाते रहे। आकांक्षा ने बताया कि उसने बिना कोचिंग के सफलता हासिल की है।