फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फुटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

शुक्लागंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से बीएल कप्तान मेमोरियल फाइव ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कौमुदी पांडेय व सीडीओ ऋषिराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले राउंड में आठ मैच खेले गए।
जिसमें केवि पैंथर, राइजिंग स्टार, एसएफए एकेडमी, खेल वीर एकेडमी, एलएसजी क्लब, सिविल लाइन फुटबाल क्लब, उन्नाव स्टेडियम व डिफेंस क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार सुबह सत्र में क्वार्टर फाइनल व शाम को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह, गंगाराम, आकाश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, जीवन लाल, श्यामू, रतनदीप पाल, कल्पना कमल, श्रद्धा सोनकर, प्रकाश, कपिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

तीन युवा कल्याण अधिकारियों का मंडलस्तर टीम में चयन

उन्नाव। जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने बताया कि जिले में तैनात युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश कुमार, अखिलेश सिंह चौहान व अनुराग त्रिपाठी का सिविल सर्विसेज मंडलस्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में कबड्डी, हॉकी व भारोत्तोलन में चयन हुआ है। यह 25 व 26 अगस्त को मंडलस्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें