फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ परिषदीय विद्यालयों को दो करोड़ 18 लाख मिले

Wed, 07 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा के 1258 परिषदीय विद्यालयों को सवारा जाएगा। साथ ही स्कूलों के संसाधनों में इजाफा किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 50 प्रतिशत कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी है। दो करोड़ 18 लाख रुपये से आठ विद्यालयों की टूट फूट की मरम्मत समेत रंगाई-पुताई कराई जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को संवारने के लिए हर वर्ष छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। जिले में कुल 1265 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें से 1258 परिषदीय विद्यालय के लिए शासन ने 50 प्रतिशत कंपोजिट ग्रांट जारी की है। जिनमें से आठ विद्यालयों का चयन पीएमश्री विद्यालय के रूप में हुआ है।
इन विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट में दो करोड़ 18 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जो कि शैक्षिक सत्र 2023-24 की है। इस ग्रांट में से 10 प्रतिशत धनराशि स्कूलों की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर खर्च किया जाएगा। इसमें टॉयलेट क्लीनर, साबुन, झाडू, फिनायल, दवाएं आदि खरीदी जाएंगी। यही नहीं शौचालय में टूट फूट की मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम भी कराया जाएगा। इस बार शिक्षा विभाग की ओर से मिले टैबलेट के लिए सिम और रिचार्ज में इस ग्रांट से 1500 रुपये प्रति टैबलेट के लिए खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार-
‘महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक यह धनराशि सत्र 2023-24 के लिए है। इस कंपोजिट ग्रांट को 31 मार्च तक स्कूलों को उपभोग करना होगा।’-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें