फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नारी सशक्तीकरण को पुलिस महकमे में अमलीजामा पहनाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में महिला पुलिस कर्मियों को थाना कोतवाली के प्रभारी की कमान कुछ जगह सौंपी जाए, इसकी पहल जिले में शुरू की गई है। नारी सशक्तीकरण को पुलिस महकमे में अमलीजामा पहनाने का पहली बार प्रयास किया है। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एसपी चारु निगम ने कुदरकोट थाना की कमान महिला दरोगा को सौंपी।
जिले में अभी तक दो महिला थाना बिधूना व ककोर में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती थी। महिला पुलिस कर्मी को चौकी की जिम्मेदारी तक सीमित थी। सोमवार शाम मुख्यमंत्री की वीसी थाना-कोतवाली की कमान कुछ हद तक महिलाओं के हिस्से में देने के निर्देश दिए गए। इस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने एनटीपीसी चौकी इंचार्ज को कुदरकोट थाना की कमान सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरकोट के थाना प्रभारी रहे मूलेंद्र सिंह चौहान को पुलिस लाइन भेजा। दिबियापुर थाना में तैनात उप निरीक्षक सोनी रावत को एनटीपीसी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी। एसपी चारु निगम ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशों के तहत कुदरकोट में महिला दरोगा को तैनाती दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें