फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा पलटा, तख्त के नीचे दबकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कानपुर रोड पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में लदा तख्त बेला बस्ती निवासी शकीला (43) पत्नी चंद्रपाल पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तख्त के नीचे दबी शकीला को बाहर निकाला और पुलिस की गाड़ी से सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने शकीला की गंभीर हालत देखकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शकीला के परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें