फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गड्ढे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा, सवारियां चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। कस्बे में मुख्य सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से आवागमन करने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी पर अमर उजाला ने संज्ञान में लेते हुए दो अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित कर अधिकारियों को आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चेताया था। फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके परिणाम स्वरूप मंगलवार शाम को सवारियां लेकर आ रहा एक ई-रिक्शा पानी भरे गड्ढे में फंसकर पलट गया। इससे उसमें बैठी सभी सवारियां गंदे पानी में गिरकर चुटहिल हो गईं। ई-रिक्शा पलटता देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्शा को सहारा देकर खड़ा कराया और पानी में गिरी सवारियाें को बाहर निकाला। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें