फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विविध संस्कृति और भाषाओं के लोगों के मिलन का केंद्र है प्रदर्शनी- सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के पुरानी नुमाइश मैदान में आयोजित देवकली महोत्सव 2023 का राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सांसद ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी विविध संस्कृति और भाषाओं के मिलन का केंद्र होती हैं। ऐसे आयोजनों में दूर दूर से लोग आते हैं। वहीं जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि प्रदर्शनी ही एक ऐसा माध्यम है जहां हर जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग आपस में मिलते हैं। अलग-अलग जगहों की संस्कृति भाषा व बोलचाल का आदान-प्रदान होता है। कहा कि प्रदर्शनी से लोगों का स्वस्थ्य मनोरंजन होता है। उन्होंने जिले के लोगों से देवकली महोत्सव का आनंद उठाने की अपील की।
2023 में देर शाम रीयल राकर्स डांस ग्रुप ग्वालियर की ओर से नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं जया नाईट कार्यक्रम के तहत गायिका जया श्रीवास्तव व उनकी टीम की ओर से भजन प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही श्रेष्ठ कला संगम दिबियापुर के कलाकारों ने फिल्मी गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते महोत्सव पंडाल में देर रात तक लोगों की भारी भीड़ जमा रही। वहीं लोग भी देर शाम से पहुंचे और खरीदारी कर लुत्फ उठाया। जिलाधिकारी ने कहा कि औरैया जिला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोवरों में एक हैं। यहां के क्रांतिकारियों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी है। कई ऐतिहासिक मंदिर आज भी यहां की संस्कृति से रू-ब-रू कराते हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार सदर रणवीर, नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज दुबे ने किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें