फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौरंग से लदा डंपर सड़क पर धंसा, 16 घंटे वाहनों का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चन्हैया गांव के सामने गुरुवार रात करीब 10 बजे इटावा की तरफ से आ रहा एक डंपर सड़क पर गड्ढा होने से मिट्टी में धंस गया।
विज्ञापन

इस कारण इटावा से कन्नौज जाने वाले व कन्नौज से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (चित्रकूट-इटावा) व आगरा-लखनऊ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहन फंस गए। रात भर प्रयास के बावजूद भी डंपर न निकल सका। दिन में नो एंट्री का प्रावधान होने से रात में निकलने वाले सभी वाहन इस दौरान फंसे रहे।
इस बीच दोपहिया वाहनों का निकलना जारी रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 11 बजे कुदरकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को खुलवाए जाने का प्रयास किया, लेकिन जाम न खुल सका। इस बीच वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं। कुदरकोट से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तक सात किमी की दूरी तक वाहनों का जाम लग गया। रात से फंसी हुई सवारियां दिन में भी नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन

इटावा से भरथना होकर बिधूना व कन्नौज जाने वाले सैकड़ों लोग अपने गंतव्य तक शुक्रवार दोपहर तक नहीं पहुंच पाए। जाम में फंसे रहे। दोपहर एक बजे बुलडोजर की मदद से डंपर को खाली कराकर उसे निकलवाया गया। तब मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि जाम लगा था। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें