फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मोबाइल नहीं मिलने से मृतका के फफूंद स्टेशन तक पहुंचने की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर पारसनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती की शिनाख्त बुधवार देर रात पहुंचे उसके भाई ने की। हालांकि मृतका का भाई यह नहीं बता पाया कि वह फफूंद रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंची। मृतका के पास मोबाइल न मिलने से उसके फफूंद स्टेशन तक पहुंचने की गुत्थी उलझी रही।
बुधवार शाम फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजर रही डाउन पारसनाथ एक्सप्रेस के आगे एक युवती कूद गई थी। हादसे के बाद पारसनाथ एक्सप्रेस लगभग आधा घंटे तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। घायल युवती को अस्पताल लेकर पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जानकारी पर दिबियापुर सीएचसी पहुंचे सीओ औरैया महेंद्र प्रताप सिंह, दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने भी घटना के बारे में जीआरपी चौकी पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन

देर रात लगभग 11 बजे दिबियापुर सीएचसी पहुंचे कानपुर के 196-एफ ब्लाॅक पनकी निवासी अभिषेक मिश्रा ने शव की शिनाख्त अपनी बहन अजीता मिश्रा पुत्री यतेंद्र मिश्रा के रूप में की थी। यहां पर अभिषेक मिश्रा यह नहीं बता पाया कि उसकी बहन फफूंद रेलवे स्टेशन कैसे पहुंची। मृतका के पास मोबाइल न मिलने से मृतका के फफूंद रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की गुत्थी उलझी रही।
विज्ञापन

भाई अभिषेक ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही अजीता मिश्रा ने मोबाइल खरीदा था। फफूंद रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद भाई के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें