फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुनवाई नहीं होने पर युवाओं ने खुद की नालियों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। सफाई कर्मी के न आने से गांव गुनौली में गंदगी का आलम था। बार-बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से खफा गांव के युवाओं ने स्वयं सफाई का निर्णय लिया और रविवार को सफाई अभियान चलाकर गांव को साफ व स्वच्छ बनाया। गांव की गलियों व नालियों की सिल्ट सफाई की।
विज्ञापन


गांव गुनौली में सफाई कर्मी के न आने से गलियों में गंदगी व्याप्त थी। तो वहीं नालियां भी गंदगी के कारण जाम हो गईं थी। कई बार ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रधान व संबंधित ब्लाक के अधिकारियों से समस्या निस्तारण की मांग की थी। सुनवाई न होने पर रविवार को गांव के युवक आनंद कुमार, पिंटू, राम सिंह, रामवीर सिंह समेत 12 से अधिक युवाओं की टोली ने गांव की सड़कों को ही नहीं बल्कि नालियों को भी साफ किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामदुलारे, ग्राम पंचायत सचिव सत्या यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
डीपीआरओ कामिनी गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। सफाई कर्मी क्यों नहीं सफाई करने गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें