फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रयागराज में दोहरे हत्याकांड के बाद ड्रोन से हुई निगरानी

Mon, 17 Apr 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 16एयूआरपी-32- ड्रोन से आबादी वाले क्षेत्र की निगरानी करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 16एयूआरपी-36- प्रयागराज कांड के बाद पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिदायत देती एसपी चारु निगम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से जिले में अलर्ट रहा। एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने मातहतों के साथ गश्त कर संवेदनशील स्थानों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
शनिवार रात दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस सड़कों पर उतर आई। खुफिया तंत्र के साथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाने लगी। हर आने जाने वाले की सघन चेकिंग की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले को चुनाव के मद्देनजर चार जोन व 10 सेक्टर में बांटा गया है। प्रयागराज घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के साथ ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। एसपी ने सभी थाने, कोतवाली पुलिस को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें