फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार की दोपहर ई-रिक्शा पलटने से घायल युवक की बुधवार की सुबह मौत हो गई। 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया।
विज्ञापन


मूलरूप से रसूलपुर चट्टी बिहार निवासी मिथलेश (28) पुत्र स्व. मोतीलाल राम शहर के समीप सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले फफूंद रोड पर स्थित गांव माल्हेपुर के समीप एक किराए के मकान में रहता था। वह यहां रहकर चिनाई आदि का काम करता था। मंगलवार की दोपहर वह ई-रिक्शा से माल्हेपुर से औरैया आते समय गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोग उसे गंभीर हालत में 100 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां देर शाम आराम मिलने पर साथी उसे वापस घर ले गए। बुधवार की सुबह अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई। इस पर सभी साथी मिथलेश को औरैया स्थित 50 शैया जिला अस्पताल लेकर आए। यहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि अस्पताल से मीमो के माध्यम से जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें