फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अपने जीवन में सिर्फ कामयाबी का ही नशा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। युवा पढ़ाई के दौरान कामयाबी का नशा करें। इससे सफलता कदम चूमेगी। पढ़ने लिखने के साथ बुनियादी समझ होना भी जरूरी है। इससे किसी भी घटना का शिकार होने से बचा सजा सकता है। पुलिस की पाठशाला में यह बातें एएसपी ने स्नातक के छात्रों को जानकारी देते हुए कही। यातायात नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राआें ने सवाल भी किए। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हीं जवाब देकर आसानी से समझाया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को शहर स्थित तिलक महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. अलकेश गुप्ता, टीआई रवि श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि कोई डॉक्टर, इंजीनियर व पुलिस अधिकारी बनना चाहता है। पढ़ लिखकर पेशा तो पाया जा सकता है, मगर बुनियादी समझ बमुश्किल मिलती है। आज कल पढ़े लिखे लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए समझदारी की जरूरत है। इसके अलावा नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। नशे से दूर रहने के लिए छात्रों को जागरूक करते हुए एएसपी ने कहा, जब स्कूल में कोई छात्र पढ़ता है तो उसकी उम्र कामयाबी का नशा करने की होती है, बजाय किसी प्रकार का दूसरा नशा करने के। कामयाबी के नशे से जहां एक और परिवार का नाम रोशन होता है, वहीं दूसरी ओर समाज के विकास में आप बड़ा योगदान देते हैं। इसके साथ ही एएसपी ने छात्रों को उनके रुचि के हिसाब से आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बारे में भी टिप्स दिए। कार्यक्रम का समापन एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगान करवा कर किया। इस दौरान डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. विकास द्विवेदी, डॉ. रितु अग्रवाल, विभा पुरवार, सुरभि पुरवार, एनसीसी हेड अंशुल दुबे, पुष्पक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अनजान व्यक्ति की सहायता न लें
साइबर टीम के सदस्य अनुराग मिश्रा ने छात्र-छात्राआें को जानकारी देते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने अकाउंट नंबर, ओटीपी व पासवर्ड समेत आधार नंबर, ईमेल आईडी अन्य किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें। या फिर उत्तर प्रदेश पुलिस एप के जरिये भी शिकायत की जा सकती है। एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। अपने एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहें। फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें। साइबर टीम के सदस्य विजय ने बताया कि फर्जी चालान मैसेज भेजकर साइबर ठग ठगी को अंजाम दे रहे हैं। यदि किसी का चालान कटने का मैसेज आए तो लिंक खोलने से पहले मैसेज में दी गई वेबसाइट की जांच कर लें यह परिवहन विभाग की आधिकारिक बेवसाइट है या नहीं। यदि लिंक फर्जी है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स का प्रयोग सावधानी से करने की सलाह दी।
-
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
निमयों की अनदेखी से हो रहे हादसों में युवाओं की मौत के आंकड़ों पर रोकथाम को लेकर यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने छात्रों को नियमों का पालन करने , परिजनों व दोस्तों को जागरुक करने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलवाई।
-
स्वयं पर हो रहे अपराध को छिपाना भी अपराध है
निरीक्षक ललित कुमारी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि अधिकांश महिलाएं स्वयं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को सहन करती रहती हैं। ऐसा करने पर कई पीड़िता के साथ अपरिहार्य घटनाएं भी घटित हो जाती हैं। इसलिए स्वयं जागरूक होइए यदि कोई आपको परेशान करता है तो आप इसकी शिकायत पुलिस थाने, हेल्पलाइन नंबर, पुलिस विभाग के पोर्टल पर कर सकती हैं। पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

एएसपी-छात्र संवाद-
फोटो-13- वंशिका त्रिपाठी। संवाद
साइबर अपराध होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? - वंशिका त्रिपाठी, बीएससी द्वितीय
जवाब : जब भी किसी घटना का शिकार हों, उसकी सूचना नजदीकी थाने पर तुरंत देनी चाहिए। थाने पर जाने से कभी भी डरे नहीं, बेझिझक अपनी समस्याओं को बताएं। पुलिस तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर आपकी सहायता करेगी।
-
फोटो-14- तनवी बाजपेई। संवाद

कॉलेज से निकलते समय रास्ते में कोई परेशान करता है तो कहां और किससे शिकायत करें? - तनवी बाजपेई, बीएससी प्रथम वर्ष।
जवाब : लड़कियों के साथ हुए किसी भी अपराध के लिए क ई हेल्पलाइन नंबर है, जहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। आप वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम की छुट्टी के समय कॉलेज के आसपास रहती रहती है। उनको अपनी समस्या बता सकती हैं।


फोटो-15- अमित कुमार। संवाद

पुलिस वाले गलत व्यवहार करें तो कहां शिकायत कर सकते हैं? - अमित कुमार, बीए द्वितीय

जवाब : आपके साथ कोई भी गलत व्यवहार करता है, चाहे वह पुलिस वाला ही क्यों न हो, तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबरों के साथ आला अधिकारियों से कर सकती हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


फोटो-16-योगिता तिवारी। संवाद
फर्जी आईडी से कैसे बचा जाए? पुलिस इस पर जल्दी कार्रवाई क्यों नहीं करती है?- योगिता तिवारी बीएससी प्रथम

जवाब : अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो को कभी भी सोशल मीडिया पर साझा न करें। फर्जी आईडी की शिकायत आते ही पुलिस कार्रवाई करती है। इसकी शिकायत घर बैठे ही ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें