फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भारत भूषण सम्मान से सम्मानित हुए डॉ.ओमवीर

Mon, 18 Dec 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के चिकित्सक डॉ. ओमवीर सिंह को रविवार को भोपाल में आयोजित समारोह में भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश से यह पुरस्कार पाने वाले वह अकेले चिकित्सक रहे। इस राष्ट्रीय अवार्ड में देश की जानी-मानी हस्तियों को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने पर पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के सम्मान को लेकर नेशनल एंटी हरेसमेंट फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर डाक्टरों की सूची तैयार की गई। इसमें औरैया जनपद में सेवाएं दे रहे चिकित्सक डॉ. ओमवीर सिंह का भी नाम शामिल रहा। कोरोना काल में मरीजों का उपचार करने से लेकर निशुल्क दी जाने वाले सेवाओं को देखते हुए यह सूची तैयार की गई। संस्था की ओर से मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किए गए इस सम्मान समारोह में देश के नामचीन चिकित्सक शामिल हुए। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह को संस्था के पदाधिकारियों ने भारत भूषण सम्मान से नवाजा। डॉ. ओमवीर ने बताया कि नेशनल एंटी हरेसमेंट फाउंडेशन की ओर से भोपाल के महाराणा प्रताप नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्हें भारत भूषण सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें