औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा निवासी महिला ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्योंटरा की अंजली पाठक ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2020 में पंकज पाठक के साथ हुई थी।
उसका मायका दिबियापुर में है। शादी के बाद से पति पंकज, सास ऊषा पाठक, ससुर कृष्ण अवतार पाठक, ननद प्रीती दहेज में पांच लाख रुपये के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)