फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पौने नौ बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी में नदारद रहे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 50 शैया जिला अस्पताल में डॉक्टर मनमाने ढंग से ड्यूटी दे रहे हैं। मनमानी इस कदर हावी है कि शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में सुबह पौने नौ बजे तक डॉक्टर नदारद रहे। सीएमएस से जब सुबह जानकारी की तो उनका कहना था कि नौ बजे से ओपीडी का समय है। जिस अस्पताल के सीएमएस को ओपीडी के समय का ही पता नहीं, उस अस्पताल की व्यवस्था तो भगवान भरोसे ही होगी।
विज्ञापन

50 शैया जिला अस्पताल की ओपीडी में दैनिक मरीजों की संख्या इन दिनों 400 के पार जा रही है। खास तौर पर मौसम में हुए बदलाव को लेकर मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे पर्चा काउंटर तो खुल गया। मरीज भी कतार में लग गए, लेकिन ओपीडी में डाक्टर नहीं बैठे। ऐसे में काफी देर तक मरीजों को डाॅक्टरों का इंतजार करना पड़ा।
बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचीं महिलाएं अस्पताल परिसर के फर्श पर बैठकर डाॅक्टरों का इंतजार करती नजर आईं। देरी से डाक्टरों के आने पर पता चला कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज राजपूत व डॉ. सचिन वर्मा की ओपीडी में ड्यूटी थी। दोनों डॉक्टरों का कहना था कि वह समय से आए हैं। मरीजों को परामर्श भी दिया है।
विज्ञापन

हालांकि पौने नौ बजे तक ओपीडी में डाॅक्टरों की कुर्सी खाली पड़ी रहीं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब सीएमएस डॉ. मंजू सचान से ओपीडी में डाॅक्टर के आने के बारे में पूछा गया तो वह सुबह डाॅक्टरों के आने के समय को लेकर असहज दिखीं। पहले नौ बजे और बाद में आठ बजे ओपीडी शुरू होने की बात कहने लगी। बतौर सीएमएस ओपीडी के संचालन को लेकर समयावधि की पुख्ता जानकारी न बता पाना हास्यास्पद रहा। वहीं डाक्टरों के पौने नौ बजे तक ओपीडी में बैठने को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि किसी कारण से देरी हो गई होगी।

बोले मरीज
-
आधे घंटे से डॉक्टर का कर रहे इंतजार
फोटो-17एयूआरपी 17- सुशील कुमार। संवाद
रात भर पेट में दर्द रहा। दस्त के साथ-साथ उल्टी भी हुई है। ऐसे में अस्पताल आए हैं। यहां पर्चा बनवाने के बाद आधे घंटे से डाक्टर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन डाक्टर नहीं आए।
विज्ञापन

-सुशील कुमार, निवासी बदनपुर

सांस की समस्या को दिखाने आए थे
फोटो-17एयूआरपी 18- अरविंद दास। संवाद
आवास विकास पुलिस लाइन में चौकीदार पद पर तैनात हैं। सांस उखड़ने की समस्या है। जिसे लेकर अस्पताल आए हैं। आधे घंटे से डाक्टर का इंतजार कर रहे हैं।
-अरविंद दास, सिपाही आवास विकास पुलिस लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें