बिधूना। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बावजूद धरातल पर हालात नहीं बदले हैं। शनिवार को रुरुगंज पीएचसी में मरीजों को डॉक्टर नहीं मिले। ऐसे में मरीजों की फार्मासिस्ट ने जांच कर दवाइयां दीं। शनिवार दोपहर करीब 1ः45 बजे तक 29 मरीज केंद्र पहुंचे, लेकिन डॉक्टर न होने से सभी को फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ ने दवाएं दीं जबकि स्वास्थ्य विभाग की नियमावली के अनुसार फार्मासिस्ट केवल डॉक्टर की लिखी गई दवाओं का वितरण कर सकते हैं। फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र ने बताया कि डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं। इसलिए मरीजों को उन्हें देखना पड़ा। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि रूरुंगज पीएचसी के डॉक्टर आज मेला ड्यूटी होने पर छुट्टी पर हैं। इस कारण मरीजों को फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ ने देखा। डॉक्टरों की कमी से कई बार ऐसी दिक्कतें आती हैं। सोमवार से नियमित रूप से डॉक्टर पीएचसी पर उपलब्ध रहेंगे। (संवाद)