फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएम साहब बिजली-पानी के लिए होना पड़ रहा है परेशान

Sat, 04 Mar 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम साहब बिजली-पानी के लिए होना पड़ रहा है परेशान
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतें सुन मौके पर कराया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। डीएम साहब काफी दूर से खुद की केबल खींच कर लाए हैं, तब घर में रोशनी हो रही है। बिजली विभाग खंभों पर तार नहीं खींच रहा है। गर्मी शुरू हो गई है, घरों में टोटी तो लगी है पर पानी नहीं आ रहा है। यह समस्याएं संपूर्ण समाधान दिवस में सत्तेश्वर मोहल्ला और खानपुर के लोगों ने डीएम को बताईं। इस पर जिलाधिकारी ने अफसरों से कारण जानने के साथ ही जल्द समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस औरैया सदर तहसील में आयोजित किया गया। यहां जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारु निगम ने अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनी। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी से पहुंची रामकीरत, शशि देवी, चंदन प्रताप सिंह, रंजना देवी ने बताया कि गीता आश्रम के पीछे विद्युत पोल पर बिजली के तार नहीं खींचे गए हैं। कई बार विभाग से शिकायत की, इसके बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग स्वयं से केबल खींच कर बिजली उपयोग कर रहे हैं। इससे तार टूटने के बाद खतरा बना हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को जल्द समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खानपुर निवासी नीरज सिंह ने बताया कि पेयजल योजना के तहत हर घर में टोंटी लग गई हैं लेकिन पानी की आपूर्ति अभी तक नहीं शुरू हुई है। हैंडपंप में से पीला गंदा पानी निकल रहा है जो उपयोग करने लायक नहीं है। डीएम ने मामले की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। यहां पर 88 फरियादियों में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल दी। बिधूना में एडीएम महेंद्र पाल ने शिकायतें सुनी। यहां 68 में 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अजीतमल में एसडीएम अखिलेश कुमार ने दर्ज हुई 45 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण कराया।

फोटो 04 एयूआरपी -25 - शिवराम
मजदूरी का पैसा दिलाने की मांग
शहर के बनारसीदास निवासी मिस्त्री शिवराम ने बताया कि उसने मोहल्ले के रमेश चंद्र के दो मंजिला मकान का मजदूरों के साथ निर्माण किया। इसकी मजदूरी का 81,850 रुपये बकाया है। मंगाने पर वह टरका रहा है।
विज्ञापन

-
फोटो 04 एयूआरपी -26 - शिम्भू दयाल सहार निवासी शिम्भू दयाल त्रिवेदी ने बताया कि मौजा क्योंटरा गाटा संख्या 130 कुंआ व मंदिर पर दबंग कब्जा करके गंदगी फैला रहे हैं। दबंगों से कब्जा मुक्त कराया जाए। ताकि श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें