फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं खरीद के लिए 39 क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी ने दी स्वीकृति

Sat, 20 Jan 2024 02:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए 39 क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी ने दी स्वीकृति
विज्ञापन

- अब तक 155 किसानों ने कराए पंजीकरण
- गेहूं खरीद की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिला प्रशासन गेहूं खरीद की तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी ने जिले की तीनों तहसीलों में पहले चरण में 39 क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गेहूं क्रय करने के लिए अब तक जिलेभर में 155 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि पिछले बाजार मूल्य समर्थन मूल्य से अधिक होने के कारण महज चार फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी थी।
विज्ञापन

जिले में पहली बार 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग के सात, पीसीएफ के 23 व पीसीयू के छह कुल 39 क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अभी आवश्यकता के अनुसार और क्रय केंद्र दूसरे चरण में बनाए जाएंगे। इसके लिए क्रय एजेंसियों के प्रभारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील में कुल 155 किसानों ने गेहूं क्रय करने के लिए अभी तक अपना पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण में तेजी लाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष गेहूं के 65 क्रय केंद्र खोले गए थे। 51000 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष महज 1964.74 मीट्रिक टन ही खरीद हुई थी। इसका प्रमुख कारण बाजार मूल्य समर्थन मूल्य से अधिक रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें