फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद, पसरी मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शनिवार को चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की लिफ्ट बंद मिली। वहीं परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
डीएम ने मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत की। पूछा कि सुविधा के नाम पर कोई शुल्क की मांग तो नहीं की जाती है। जिस पर मरीजों ने बताया कि पैसा नहीं लिया जाता है और दवा भी अस्पताल से उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने पंजीकरण केंद्र, दवा केंद्र, डेंगू वार्ड, टीवी वार्ड, बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड, आकस्मिक वार्ड आदि का स्थलीय निरीक्षण कर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मरीजों व उनके तीमारदारों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान भर्ती मासूम बच्चे का हालचाल भी लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर पहुंचकर उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं को भी देखा। उन्होंने बच्चा वार्ड में पहुंचकर बच्चों के देख-रेख के संबंध में उपस्थित डॉक्टर व प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज मेघवानी को निर्देश दिए कि बच्चों की देखभाल प्राथमिकता से की जाए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की साफ-सफाई पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के साथ-साथ साफ-सफाई और बेहतर की जाए। उन्होंने बंद चल रही लिफ्ट को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके ठीक होने से मरीजों व तीमारदारों को ऊपर-नीचे आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सालय के बाहर मार्ग पर स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर तीमारदारों के द्वारा क्रय की जाने वाली दवाओं के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल स्टोर मालिक को निर्देशित किया कि दवा विक्रय के साथ-साथ क्रेता को पक्का बिल भी दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें