फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में दिव्यांग विनीत ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। तीन दिवसीय 23वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में शामिल हुए दिबियापुर के 100 प्रतिशत दिव्यांग शिक्षक विनीत प्रकाश गुप्ता ने रजत पदक जीता है। उन्होंने मानक समय से पहले 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी पूरी करके अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए पात्रता प्राप्त कर ली। उत्तर प्रदेश की टीम ने तीन स्वर्ण सात पदक जीते हैं।
प्राथमिक विद्यालय बिरूहनी के शिक्षक विनीत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 29 से 31 मार्च तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरैना लिंक रोड पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फाॅर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स के स्विमिंग पूल में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। यहां 25 प्रांतों की टीमों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश की टीम में उनके साथ छह दिव्यांग सम्मिलित हुए थे। छह सदस्यीय टीम ने तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते हैं। तीन दिनों तक चली स्पर्धा में उन्होंने व्हील चेयर यूजर एस-4 केटेगरी में 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीता है। उन्होंने यह स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तय मानक एक मिनट 25 सेकेंड के मुकाबले मात्र एक मिनट 22 सेकेंड में पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते वर्ष 2028 तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भी सम्मिलित होने की पात्रता मिल गई है। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना है। बताया कि उन्होंने 50 मीटर एवं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में भी प्रतिभाग किया। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीसरा स्थान मिला, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानक समय में स्पर्धा पूरी न कर पाने के कारण कोई मेडल नहीं मिला। विनीत प्रकाश दिबियापुर निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता एवं ग्रीन वैली स्कूल के प्रबंधक नवनीत गुप्ता के भाई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें