फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुरहा नदी के पुनरुद्धार में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककोर स्थित कलक्ट्रेट के मानस सभागार में बुधवार को डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति और जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, पुरहा नदी के पुनरुद्धार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सिंचाई विभाग को पुरहा नदी के शेष कार्यों का बजट आकलन जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि पुनरुद्धार कार्य में देरी न हो। आगामी वर्ष के पौधरोपण लक्ष्यों के लिए सभी विभागों को माइक्रो प्लान तैयार करने और पौधों के संरक्षण व देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को गोविंद नगर स्थित ओपन डंपिंग साइट का जल्द निस्तारण कराने और शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वहीं, सीएमओ को बायोमेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण पर रोक लगाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें