फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाल विकास संस्थान इंटर काॅलेज में प्राइमरी की कक्षाएं संचालित देख डीआईओएस नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर एक ओर जहां तैयारी के निरीक्षण को डीआईओएस ने शुक्रवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां बाल विकास संस्थान इंटर कालेज पहुंचने पर प्राइमरी की कक्षाएं संचालित मिली। यह देख वह भौचक्के रह गए। वहीं तीन अन्य विद्यालयों में भी अव्यवस्थाएं पांयी गईं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। उचित जवाब न मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने जिले के चार शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया। जहां बाल विकास संस्थान इंटर कॉलेज बाबरपुर पहुंचने पर विद्यालय में प्राइमरी की कक्षाएं संचालित देख वह भौचक्के रह गए। इसके बाद डीआईओएस श्री गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज बाबरपुर पहुंचे जहां पर प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शिक्षकों ने बताया गया कि प्रधानाचार्य जुलाई 2023 से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। स्कूल में संचालित कक्षाओं के सापेक्ष सिर्फ पांच शिक्षक पाए गए। स्कूल से जुड़े अभिलेख शिक्षक नहीं दिखा सके। उन्होंने विद्यालयों में भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं सक्रिय नहीं पायीं। इसके साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं भी मिली। डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उनके यहां पाई गईं खामियों के आधार पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें