फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन की जमीन से अवैध खनन, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सरैया में पुलिस लाइन के नाम दर्ज जमीन की मिट्टी खोद कर बेच दी गई। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) ने पांच लोगों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस लाइन आरआई प्रेम चंद्र शुक्ला की तहरीर पर फफूंद थाने में धर्मेंद्र तिवारी, पुत्तीलाल उर्फ आदेश, विनोद, संदीप, हरिदास गुप्ता के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरआई ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात एक व्यक्ति ने फोन से पुलिस लाइन की जमीन पर अवैध खनन की सूचना दी।
बताया कि धर्मेंद्र तिवारी ने अपनी जमीन पुलिस लाइन के लिए बेच दी है। अब वह खनन करवा रहा है। इस पर अपने चालक जितेंद्र भदौरिया के साथ मौके पर पहुंचे।
वहां जेसीबी से अवैध खनन होते पाया।
कुछ ट्रैक्टर ट्रालियां मिट्टी भरने के लिए खड़ी थीं।
उनके पहुंचने पर खनन करने वालों सभी लोग मौके से भाग गए।
एसपी चारू निगम ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी के बाद जांच की जा रही थी। इसी वजह से रिपोर्ट देरी से दर्ज की जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें