फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लोकार्पण के अगले दिन ही दिबियापुर बस स्टेशन रहा सूना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद पहले दिन ही दिबियापुर बस स्टेशन सूना रहा। बस स्टेशन तक बने रास्ते के खराब होने व बस स्टेशन पर निर्माण होने के कारण फफूंद चौराहे से ही सभी रूटों की बसें संचालित की गईं। कई यात्री बस स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
वर्ष 2020 में दिबियापुर बस स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। काफी जद्दोजहद के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस स्टेशन का लोकार्पण कर दिया था। शनिवार शाम यहां पहुंचे सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने दिल्ली जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। परिवहन विभाग ने विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली बसों के लिए समय सारिणी की घोषणा भी कर दी थी। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि रविवार से बसों का संचालन दिबियापुर बस स्टेशन से होगा। लेकिन रविवार को यहां कोई भी बस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कई यात्री बस स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। परिवहन निगम की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि अभी बस स्टेशन पर निर्माण चल रहे हैं। बस स्टेशन हैंडओवर भी नहीं हो पाया है। बस स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क पर भी काम चल रहा है। इसके चलते अभी विभिन्न रूटों की बसों को फफूंद चौराहे से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होते ही बसों का संचालन बस स्टेशन से ही किया जाएगा। बताया कि रात में दो बजे पीईटी परीक्षा में आगरा जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फफूंद चौराहे से बस चलाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें