फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 28 को हो सकता है दिबियापुर बस अड्डे का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। आगामी 28 अक्तूबर को औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। उनका प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री के हाथों दिबियापुर में बस अड्डे का उदघाटन हो जाए। यदि मुख्यमंत्री द्वारा उदघाटन नहीं हो पाया तो भी अगले 15 दिनों में बस अड्डे का उद्घाटन करा लिया जाएगा। यह जानकारी सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने कहीं।


मंगलवार की शाम सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को उन्होंने दिबियापुर बस अड्डे के उदघाटन के लिए आमंत्रित किया था। इस बीच 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री औरैया में आ रहे हैं। उनकी कोशिश होगी कि मुख्यमंत्री के हाथों ही दिबियापुर बस अड्डे का उद्घाटन हो जाए। यदि मुख्यमंत्री जी द्वारा बस अड्डे का उद्घाटन नहीं हो पाया तो 15 दिनों में उद्घाटन करा देंगे। इससे पहले उन्होंने बस अड्डा के सामने जल जीवन मिशन अमृत-02 योजना के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शहरों, कस्बों, गांवों में पानी की टंकियां एवं पाइप लाइन बिछाई जा रहीं हैं। ताकि लोगों को घरों तक साफ पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय, अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद राना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया, चंद्रकांति मिश्रा, साधना पोरवाल, श्रृद्धा चौहान, कमलेश अवस्थी, अमित तिवारी रवि, निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम इटावा के अधिशासी अभियंता आरके यादव, सहायक अभियंता विमल कुमार, अनूप कुमार, अधिशासी अधिकारी दिबियापुर नगर पंचायत विनय पांडेय, सभासद राहुल दीक्षित, धर्मपाल सिंह सेंगर, रवि प्रकाश, इंद्रपाल, श्रीभगवान पोरवाल, आशीष दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें