दिबियापुर। बाबरपुर बस अड्डा का नाम शहीद माता अमृता देवी विश्नोई के नाम पर करने का निर्णय लिया गया। जबकि दिबियापुर बस अड्डे का नाम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुरु नारायण त्रिपाठी के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूर्व सांसद एवं राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री जसवंत सिंह विश्नोई ने यह जानकारी साझा की है।
मंगलवार को जसवंत सिंह विश्नोई ने अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने औरैया शहर के बस स्टैंड का नाम शहीद माता अमृता देवी विश्नोई बस स्टेशन अजीतमल का प्रस्ताव पास करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विश्नोई, रत्न सांसद कुलदीप विश्नोई एवं अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई काे धन्यवाद दिया।