फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिबार स्कूल को मिली परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की परीक्षा में ककोर स्थित एक स्कूल को डिबार घोषित किया था। उसको अब परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि ककोर स्थित गुरुकुल पब्लिक एजुकेशन सेंटर को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डिबार घोषित किया गया था। बताया कि वर्ष 2023 की परीक्षा के दौरान स्कूल में अनियमितता पाई गई थी। जिसके चलते बोर्ड ने यह कार्रवाई की गई थी।
स्कूल के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, संबंधित कक्ष निरीक्षकों आदि के भुगतान पर रोक लगाए गई थी। स्कूल को डिबार घोषित करने के साथ ही बोर्ड ने सुधार के निर्देश दिए थे। स्कूल प्रशासन ने कमियों में सुधार किया। इसके बाद हुई जांच के बाद बोर्ड ने एक बार फिर स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने का लायक होने की अनुमति प्रदान की है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों के बकायों का भुगतान करने के लिए भी मानते हुए भुगतान की बात कही है। बताया कि नए सत्र की बोर्ड परीक्षा में यदि स्कूल प्रशासन परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन करेगा तो उसे मान्य करते हुए कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें