फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तापमान चढ़ते ही डायरिया के बढ़े मरीज

Thu, 13 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-28- सीएचसी बिधूना ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 12एयूआरपी-29- अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मौसम की वजह से जिले में बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस तो कम हैं, लेकिन अब डायरिया का खतरा बढ़ गया है। बुखार और खांसी सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगियों की भीड़ लग रही है। ऐसे में डॉक्टर कुछ सावधानियां बरतकर खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दे रहे हैं।
बुधवार को सरकारी अस्पतालों में ज्यादातर लोग उल्टी, दस्त से ग्रसित होकर पहुंचे। कुछ को डॉक्टरों ने हीटस्ट्रोक होना बताया। वहीं बच्चे व बुजुर्ग बुखार से भी ग्रसित मिले। डॉक्टरों ने गर्मी की वजह से संक्रामक बीमारी बढ़ने पर लोगों सावधान रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

शहर के सौ शैया अस्पताल में 300 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें से करीब 100 से अधिक मरीजों को पेट दर्द, उल्टी, बुखार की समस्या रही। ओपीडी में मौजूद डॉ. देवेंद्र राजावत ने बताया कि कुछ दिनों से गर्मी बढ़ी है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं खाने में परहेज न करने पर लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो रहे है।
उन्होंने लोगों को पानी का अधिक सेवन करने और ताजा भोजन करने की सलाह दी। बताया कि इन दिनों कई तरह का संक्रमण हावी हो रहा है। जरा सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। वहीं बिधूना सीएचसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां पर भी बुखार के साथ उल्टी दस्त के मरीज पहुंचे। यहां पर चार मरीजों को कुछ देर के लिए भर्ती किया गया। हालत में सुधार होने के बाद घर जाने दिया गया। डॉ. आरजी मिश्रा व डॉ. कृपाशंकर ने मरीजों को साफ सफाई रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर कराई जा रही जांच
जिले में एक सप्ताह के अंदर तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इधर अस्पताल में बुखार, खांसी के मरीज भी आना कम नहीं हुए है। अस्पतालों में लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव के साथ कई बीमारियां लोगों को अपने चपेट में ले रही है। ऐसे में बुखार व खांसी आने पर कोरोना की जांच जरूर कराए। मास्क लगाकर निकले और भीड़भाड़ से बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें