फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना तट पर कलश यात्रा के साथ भक्ति कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। यमुना तट फरिहा पंचायत में आयोजित नौ दिवसीय श्रीसीताराम महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पंचनद पहुंची। जहां से पवित्र जल लेकर फरिहा के किनारे स्थित यमुना नदी से जल भर कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तिगीतों पर झूमते हुए दिखाई दिए। यज्ञ स्थल पर नौ दिनों तक कथा पंडाल में माउंट आबू से आये भगवताचार्य सियाराम दास जी महाराज के द्वारा राम कथा आयोजित की जाएगी। साथ ही वृंदावन धाम से आए कलाकारों के द्वारा रास लीला का आयोजित होगा। यज्ञ स्थल के समीप मेला का भी आयोजन किया गया। कलश शोभा यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मझकरा बाबा महाराज और तीन जनपदों औरैया इटावा जालौन के भक्त महिला पुरुष और संतगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें