फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना तट के सौंदर्यीकरण को लेकर पालिका अध्यक्ष से की मांग

Sun, 04 Feb 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यमुना तट के सौंदर्यीकरण को लेकर एक विचित्र पहल संस्था के पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के साथ बैठक की। इस दौरान शासन से मिले बजट से यमुना किनारे सौंदर्यीकरण के काम को लेकर अपना पक्ष रखा। जिस पर सहमति जताते हुए पालिका अध्यक्ष ने जल्द काम शुरू होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना नदी में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई गंदे नाले अनवरत गिर रहे हैं। जिसे लेकर पूर्व में शासन स्तर से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर बजट जारी हुआ था। तत्कालीन समय में जरूरी कवायद न होने की वजह से ट्रीटमेंट प्लांट का सपना पूरा नहीं हो सका था। अब दोबारा से भेजे गए रिमाइंडर पर सजगता बरती जाए। वहीं पिछले दिनों मां मंगलाकाली मंदिर व तपा बाबा की करार के जीर्णोद्धार के लिए मिले बजट के साथ ही यमुना नदी तट को भी बेहतर बनाया जाए। जिससे कि सैकड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते धार्मिक पर्वों पर यमुना नदी में डुबकी लगाने आते रहें। अनूठी छटा को और ज्यादा भव्यता मिले।
वहीं पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने इस दौरान ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जरूरी नजर रखने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही हर की पौड़ी की तर्ज पर यमुना नदी तट को विकसित करने का आश्वासन दिया। कहा कि शासन से मिले बजट से शेरगढ़ घाट को भव्य आकार दिया जाएगा। जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर शेखर गुप्ता, योगेश गुप्ता, सुनील अवस्थी, अखिलेश पोरवाल, संतोष कुशवाहा, अखिलेश पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें