फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहायल थाना क्षेत्र के नंदपुर में 14 जून को युवक की हत्या में एसपी से मिले परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के नंदपुर में 14 जून की रात युवक व एक महिला की हत्या के मामले में कुछ लोग एसपी से मिले। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
नंदपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी लायक सिंह अन्य परिजन के साथ ककोर मुख्यालय में एसपी से मिलीं। यहां शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने अपना पक्ष रखा। बताया कि 14 जून की रात उसके पुत्र सुखवेंद्र उर्फ रिंकू की रंजिश में हत्या हुई थी। एक महिला की हत्या भी हुई थी। आरोपी शोभाराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट से कूंचकर उसे मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शोभाराम को गिरफ्तार करते हुए तुरंत जेल भेजा दिया था। जबकि घटना में नामजद छह आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। आरोपी उसके जेठ मुलायम सिंह की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद से रंजिश मान रहे थे। घटना को एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। अन्य आरोपियों के खुलेआम घूमने से परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। वहीं पूरे मामले को सुनते हुए एसपी ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें