फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक डांडी स्थित राधा कृष्ण आश्रम में हुई। इसमें अहीर रेजिमेंट के गठन और 2027 की जाति जनगणना में यादव लिखने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव ने की, संचालन आलोक यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद यादव का सम्मान किया। अशोक यादव ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को शिक्षित करना है। उन्होंने जनगणना आयोग से कॉलम में स्पष्टता की मांग की। उन्होंने समाज से जनगणना में यादव लिखने का आह्वान किया। विनोद यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग और जनगणना जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. अजब सिंह यादव पूर्व प्राचार्य, जय नारायण शास्त्री, स्वामी प्रभु देव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें