फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीबीएसई राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन में दीपिका, आर्यन, अंशिका, तनिमा पुरस्कृत

Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सीबीएसई के राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन में गेल डीएवी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। दीपिका, आर्यन सिंह, अंशिका दुबे, तनिमा बिस्वाल को विभिन्न स्पर्धाओं में पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य दीपा शरण एवं स्कूल काउंसलर डॉ. दवनीत कौर भी सम्मानित हुईं।
विज्ञापन

गेल डीएवी की प्राचार्य दीपा शरण के अनुसार राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली में 19 से 21 दिसंबर तक सीबीएसई का जीवन कौशल और मानसिक स्वास्थ्य कल्याण पर राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन 2023 आयोजित हुआ। पूरे देश से 250 स्कूलों के किशोर आयु के छात्र छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। गेल डीएवी के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। कक्षा 11 की दीपिका मिश्रा को भारतीय शास्त्रीय नृत्य में मेधावी प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गेल डीएवी की स्कूल काउंसलर डॉ. दवनीत कौर, कक्षा 10 के आर्यन सिंह, कक्षा 11 की अंशिका दुबे को राष्ट्रीय स्कूल स्वास्थ्य कल्याण प्रदर्शनी में विशेष जूरी पुरस्कार मिला है। तनिमा बिस्वाल को विषयगत पेंटिंग में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। अंशिका दुबे को भाषण कला में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला है। प्राचार्या दीपा शरण को शिखर सम्मेलन में विशिष्ट भागीदारी करने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय लौटने पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य दीपा शरण समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें