फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मुनीम की मौत: अधिक खून बहने से हुई थी मौत, वजह ढूंढ रही पुलिस, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ

Sun, 27 Nov 2022 10:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली क्षेत्र के लालपुर स्थित चौधरी ईंट भट्ठा पर शुक्रवार दोपहर मुनीम का शव शौचालय के पास सीढ़ियों पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई लोगों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र में लालपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की मौत सिर में चोट लगने व अधिक खून बहने से हुई है। इसकी पुष्टि शनिवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की। पुलिस हत्या के बिंदुओं पर सुराग ढूंढ रही है।

विज्ञापन

हालांकि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर निवासी चंद्रभान राजपूत (45) का शव भट्ठे के शौचालय के पास मिला था।
मृतक के इटावा निवासी साले सुबोध कुमार ने चौधरी ईंट भट्ठा के मालिक राकेश दुबे, अखिलेश दुबे, मुनीम दशरथ सिंह समेत पांच के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। देर रात तक पुलिस को हत्या से जुड़े सुराग नहीं मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने 12 अन्य लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई है। इधर, शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से अधिक खून बहने के कारण मौत होना आया है।

मामले की हादसा और हत्या दोनों बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। घटना के जब तक मजबूत सुराग नहीं मिल जाते कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बता दें कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर रामदत्त का पुर्वा निवासी चंद्रभान राजपूत (45) पुत्र रामस्वरूप राजपूत लालपुर के पास हाईवे स्थित चौधरी ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करते थे। गांधीनगर निवासी अंटू यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता के साथ भट्ठे पर ईंट लेने के लिए गया था।

कार्यालय में किसी के न मिलने पर उसने पीछे की तरफ गया, तो शौचालय के पास सीढ़ियों पर एक युवक का शव खून से लथपथ दिखा। उसने तत्काल 112 पर पुलिस को फोन किया। कॉल न लगने पर पिता के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लेकर आया।
विज्ञापन

भट्ठे के बंटवारे का विवाद भी आया सामने
घटना स्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि भट्ठा दो भाइयों के साझे में है। एक भाई ने चंद्रभान को मुनीम बना रखा था और दूसरे ने भीखेपुर निवासी व्यक्ति को मुनीम की जिम्मेदारी दी थी। इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के वक्त भट्ठे पर मजदूर भी नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें