फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 24 घंटे से लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार/बेला। सहार थाना क्षेत्र के गांव धुंधपुर निवासी युवक शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने शनिवार तड़के थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। वहीं शाम सात बजे के करीब निवादा रखबरिया के पास नहर में युवक का शव उतराता देखा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए युवक के ससुरालीजनों पर हत्या कर नहर में शव फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के गांव धुंधपुर निवासी लाल सिंह ने नहर में मिले शव की शिनाख्त की। पुलिस को बताया कि शव उसके 26 वर्षीय बेटे अजीत का है। वहीं लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे अजीत की शादी तीन माह पहले फफूंद थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी कंचन के साथ हुई थी। अजीत व उसकी पत्नी के बीच शादी के बाद से विवाद होना शुरू हो गया।
शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाना तक पहुंच गया। जहां से घर लौटने के बाद अजीत लापता हो गया। काफी खोजबीन की। कुछ पता न चलने पर शनिवार सुबह सहार थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसी बीच शाम को बेला के निवादा रखबरिया में नहर में शव मिलने की सूचना मिल गई। लाल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे अजीत की ससुरालीजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है।
विज्ञापन

बेला थानाध्यक्ष वीनेश कुमार ने बताया कि नहर में शव मिला है। परिजनों की ओर से शव की शिनाख्त करते हुए युवक के ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें