फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बजाजा मोहल्ले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 23 Sep 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बजाजा मोहल्ले में शुक्रवार शाम मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

निझाई चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे के करीब बजाजा मोहल्ले में सड़क किनारे शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। इस पर वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष होगी। काफी लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी। मृतक लाल रंग की शर्ट व काले रंग का लोअर पहने हुए है। गले में एक सफेद रंग का गमछा मिला है। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाने के लिए भेजा गया। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें