फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर लोगों को हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के चांवरपुर गांव के पास खेतों में एक युवक का शव गुरुवार सुबह फंदे पर लटका मिला। बदबू आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चांवरपुर गांव के पास अटसू कस्बा निवासी आनंद के खेत हैं। शुक्रवार की सुबह खेतों पर जाने वाले लोगों को खेत किनारे खड़े पाकड़ के पेड़ के पास बदबू महसूस हुई। पास जाकर देखा तो पेड़ की डाल से फंदे पर लटका युवक का शव दिखा। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा, कोतवाल राजकुमार सिंह ने पड़ताल शुरू की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पेंट शर्ट पहने युवक ने संभवतः पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जंगली जानवरों आदि के नोंचे खींचे जाने से शव डाल से काफी नीचे लटक आया है। शव से आ रही बदबू और आसपास रेंगते कीड़े देखकर लग रहा है कि शव काफी पुराना है। शव को शिनाख्त कराने के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें