फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के कोठीदासपुर गांव में रविवार दोपहर को एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

कोठीदासपुर निवासी अतुल कुमार (19) कर्नाटक में एक होटल पर काम करता था। उसकी मां पुष्पा की मौत 15 साल पहले हो गई थी। तीन साल बाद पिता की भी मौत हो गई थी। तीन माह पहले वह अपने चाचा अशोक बाबू की बेटी की शादी में आया था। रविवार दोपहर को खाना के लिए बुलाने पहुंचे चचेरे भाई शीलू ने उसका शव कमरे की खिड़की से फंदे से लटकते देखा। चीख सुनकर पहुंचे परिजन ने जीवित होने की आशंका पर शव को फंदे से उतार लिया।
ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार की सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच में पुलिस को मृतक की पैंट की जेब में भांग की गोलियां मिलीं हैं। मृतक के चचेरे भाई शीलू ने बताया कि अतुल शनिवार को नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद देर रात को वह घर लौट आया था।
विज्ञापन

सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि परिजन के अनुसार मृतक नशे का आदि था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें