अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सांफर चौकी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी सुरेंद्र बाबू ने बताया कि उनके दो पुत्र योगेंद्र व सुखवेंद्र और एक बेटी शिवानी है। सुरेंद्र बाबू का छोटा पुत्र सुखवेंद्र कुमार (22) उर्फ बोरे बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन इन दिनों गांव में ही मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकल गया। लगा कि वह खेत की रखवाली करने के लिए झोपड़ी में सोने गया है। शुक्रवार तड़के ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका सुखवेंद्र का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा गया। पिता सुरेंद्र बाबू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।