दिबियापुर। असेनी के गांव सबसुख पुर्वा में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या किए जाने की चर्चा रही।
सबसुख पुर्वा निवासी हिमांशु ने बताया कि उसका भाई शिवकुमार (35) नोएडा में गार्ड की नौकरी करता था। वह कुछ दिन पहले घर आया था। रविवार को सभी लोग घर पर सो रहे थे। सुबह देखा तो शिवकुमार चारपाई पर नहीं थे। नजदीक का कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा भाई का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना दिबियापुर थाने में दी। सोमवार सुबह पहुंचे दरोगा मुकेश ने शव को उतारा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके तीन भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता है। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल सकेगा।