गुरुवार को वह अपने मामा के घर से गेहूं की कटाई करके आया था। मृतक का एक बेटा निखिल (10) और दो बेटियां कशिश(4) और मानवी (3) हैं। घटना के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ललित कुमार मौके पर गए थे। घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है।