फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 20 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के सलेमपुर में मंगलवार रात महिला का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन शव उतार कर अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी जयवीर सिंह की पत्नी विनीता (35) का शव फंदे पर लटका मिला। घर पर मां-बेटे ही अकेले रहते थे। जबकि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बेटे हर्षित ने बताया कि रात नौ बजे के करीब मां खाना खाने के बाद ऊपर कमरे में चली गई थी।
काफी देर होने के तक मां नही आई तो उसने जाकर देखा तो मां फंदा लगा चुकी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो आने पर जानकारी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें